CHHATTISGARH

पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की बैठक 14 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में

विकास कुमार सोनी

पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की बैठक 14 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में

सूरजपुर, 10 अक्टूबर 2025 / छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग, रायपुर के अध्यक्ष श्री आर.एस. विश्वकर्मा तथा सदस्यगण श्री नीलांबर नायक, श्री यशवंत सिंह वर्मा, श्री बलदाऊ राम साहू, श्री हरिशंकर यादव, श्रीमती शैलेन्द्री परगनिल एवं श्री कृष्णा गुप्ता की उपस्थिति में जिले के विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

यह बैठक दिनांक 14 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को दोपहर 3.00 बजे से सायं 4.00 बजे तक जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, सूरजपुर में आयोजित होगी।

बैठक में शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों में अन्य पिछड़ा वर्ग के हितों, सहभागिता एवं जनगणना से संबंधित विषयों की समीक्षा की जाएगी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!