CHHATTISGARH

ओड़गी के ग्राम धरसेड़ी में आज राजस्व शिविर का किया गया आयोजन 17 सितंबर तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा शिविर

विकास कुमार सोनी

त्रिलोक न्यूज़

ओड़गी के ग्राम धरसेड़ी में आज राजस्व शिविर का किया गया आयोजन

17 सितंबर तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा शिविर

सूरजपुर, 10 सितंबर 2025 /  छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की विशेष पहल पर जिले के ओड़गी विकासखंड के ग्राम पंचायत धरसेड़ी के पंचायत भवन में आज राजस्व शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में राजस्व, वन एवं पंचायत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

त्रिलोक न्यूज़

कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन में आज आयोजित शिविर में आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र के 40 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनका मौके पर पटवारी प्रतिवेदन तैयार कर संबंधित आवेदकों को प्रदान किया गया। इसके अलावा वन अधिकार किसान किताब, श्रम विभाग से संबंधित तथा वन अधिकारी पत्र के लिए एक-एक आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही ऑनलाइन त्रुटि सुधार हेतु 4 आवेदन भी प्राप्त हुए, जिन पर आवश्यकतानुसार कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय है कि शिविर 10 से 17 सितंबर तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में ग्रामीणों की राजस्व एवं भूमि संबंधी समस्याओं जैसे नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र आदि का निराकरण किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!