बैतूल एवं हरदा के सदस्यों के दल ने दूसरे दिन भी किया जिले का भ्रमण
खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट/
🖊📰 राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान आरजीएस के अंतर्गत बैतूल एवं हरदा जिले के सदस्यों के दल ने 22 जनवरी दूसरे दिन भी खरगोन जिले के ठिबगांव, निधिवन मेंहरजा गोगावा का अवलोकन किया। ठिबगांव के सरपंच दुर्गेश सिंह द्वारा बताया गया कि कोरोना के समय बहुत अधिक प्रवासी मजदूर गांव में आए थे। मनरेगा से काम देने के लिए उनसे वृक्षारोपण के गड्ढे खोदकर यहां पर बड़ी संख्या में वृक्षारोपण किया। आज की स्थिति में सभी पौधे जीवित है। यहां पर लगभग 52000 पौधे बड़े वृक्ष का रूप ले चुके हैं। रात दिन देखभाल की जरूरत होती है तथा इसमें माधव वाटिका व अमृत बाल वाटिका का निर्माण भी किया है। जिससे स्कूली बच्चे पिकनिक मनाते हैं और बड़े बुजुर्ग घूमते हैं। यहां गाने यूट्यूब व वीडियो की फिल्म की शूटिंग भी करते हैं। निधिवन देखकर पंचायत प्रतिनिधि बोले ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसा पार्क कैसे बन सकता है। निधिवन का भ्रमण करते ही पंचायत प्रतिनिधियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने पार्क की शोभा, लैंडस्कैपिंग , धार्मिक, आध्यात्मिक पर्यावरण स्वरूप देखकर अलग-अलग प्रतिक्रिया की, पंचायत प्रतिनिधि को ग्रामीण क्षेत्र में ऐसा पार्क देखकर बहुत ही आश्चर्य हुआ।
उपयंत्री दीपशिखा गांठें द्वारा बताया गया कि इस प्रोजेक्ट को लगभग 3 साल से रन किया जा रहा है। इसमें 22000 से अधिक पौधों का रोपण अलग-अलग पार्क जैसे बदाम गार्डन, रोज पार्क ,नारियल गार्डन , देवारण्य में औषधि पार्क बनाए गए है।पुष्कर धरोहर योजना में तालाब का जीर्णोद्धार किया गया है तथा रिटर्निंग वॉल बनाकर यहां पर वोटिंग की जा रही है। जिससे एक सैर सपाटा का माहौल बनता है तथा पंचायत को आय भी होती है। यहां की हरियाली व गार्डन देखकर ग्रामीण क्षेत्र से आए पंचायत प्रतिनिधियों बहुत ही आश्चर्यचकित हुए।
भीमपुर के पंचायत इंस्पेक्टर दिनेश सोनी द्वारा बताया गया कि बैतूल जिला में पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। अगर ऐसे ही नवाचार जिले में किया जाए तो यह एक बहुत ही उत्कृष्ट उदाहरण होगा। जिला कलेक्टर से सभी इस प्रकार के प्रोजेक्ट की स्वीकृति की मांग करेंगे।सरपंच श्रीमती ज्योति बाई बादल द्वारा बताया गया कि यहां पर बड़ी संख्या में स्थानीय, बाहर के लोग घूमने आते हैं। अतः उनके लिए ओपन जिम और बच्चों के लिए झूला तथा अलग-अलग जंगली जानवरों के स्टैचू भी लगा है, जिससे बच्चों को बहुत ही आनंद आता है।
परियोजना अधिकारी मनरेगा श्याम रघुवंशी द्वारा बताया गया है कि निधिवन मनरेगा व अन्य योजना 15 वित्त, सीएसआर मद के अभिसरण से तैयार किया गया है। मनरेगा योजना से निर्मित पूरे देश का एक अनोखा प्रोजेक्ट पार्क के निर्माण व देखरेख में ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव जीआरएस व समस्त टीम का बहुत बड़ा योगदान है। इनके दिन रात की मेहनत ही इस पार्क को जीवंत किए हुए हैं। आध्यात्मिक धार्मिक व पर्यावरण स्वरूप को मेंटेन किया गया है। भ्रमण के दौरान सीईओ श्री इंदर सिंह पटेल, सहायक यंत्री नेहा परमार, एपीओ अशिम शुक्ला, ग्राम पंचायत सरपंच ज्योति बाई बादल, उपसरपंच जगमोहन सोलंकी, प्रतिनिधि बादल सोलंकी, सचिव घनश्याम कुशवाह , रोजगार सहायक गणेश इन्कुले, मोबिलाइजर अनिता सोलंकी सहित अन्य उपस्थित रहे।
खबर का हुआ असर, सुकरी से थांवरी मार्ग की अधूरी सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य शुरू किया गया
4 days ago
राजा बाबू बनकर, गाड़ी में बैठकर हम काम नहीं कर सकते, हमें अफसरी से सेवा भाव की तरफ बढ़ना है तभी जनता के काम होंगे… कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्राम चौपाल के दौरान अधिकारियों को दी समझाइश।
4 days ago
आगामी पर्वों को लेकर सिवनी में शांति समिति की बैठक संपन्न, प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश
4 days ago
सिवनी में हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, चाकू और बेसबॉल डंडा जब्त
4 days ago
सिवनी: जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक की बाघ के हमले में मौत
5 days ago
नवागत पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण एवं जनविश्वास को बताया प्राथमिकता
7 days ago
चांदी आयात प्रतिबंध पर सराफा व्यापारियों में चिंता
1 week ago
झाबुआ नगर के आदर्श महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया जारी
1 week ago
शहरी क्षेत्र झाबुआ में ट्रक/भारवाहक वाहनों के प्रवेश को सार्वजनिक सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से पूर्णतः प्रतिबन्धित किया
1 week ago
सुकरी–थांवरी मार्ग पर अधूरा पुलिया निर्माण, घटिया गुणवत्ता के आरोप से ग्रामीणों में आक्रोश