ताज़ा ख़बरें

*15 सितंबर को किसानों की महासभा*

*उठेंगे इंदिरा सागर बांध से प्रभावित लोगों के मुद्दे*

*15 सितंबर को किसानों की महासभा*

*उठेंगे इंदिरा सागर बांध से प्रभावित लोगों के मुद्दे*

*11 बजे सभा,3 बजे से अधिकार रैली के बाद ज्ञापन*

*राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ, इंदिरा सागर डूब प्रभावित संघर्ष समिति, की संयुक्त बैठक संपन्न*

खंडवा// *राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ, इंदिरा सागर डूब प्रभावित संघर्ष समिति के बैनर तले 15 सितंबर मंगलवार को विशाल प्रदर्शन होने वाला है ।महासंघ के बैनर तले होने वाले इस प्रदर्शन में इंदिरा सागर बांध से प्रभावित डूब वासियों के मुद्दे भी प्रमुखता से उठाएं जाएंगे। रविवार को इंदिरा सागर डूब प्रभावित संघर्ष समिति के कार्यालय खंडवा पर किसान मजदूर महासंघ और इंदिरा सागर डूब प्रभावित संघ की एक संयुक्त बैठक हुई जिसमें विस्थापित किसानों द्वारा इंदिरा सागर बांध से उत्पन्न विसंगतियो पर भी चर्चा की गई ।इसके अंतर्गत प्रदर्शन में सरदार सरोवर बांध और ओंकारेश्वर बांध परियोजना की तरह इंदिरा सागर बांध परियोजना से विस्थापित परिवारों को भी स्पेशल पैकेज दिये जाने की मांग, किसानों की संपूर्ण ऋण मुक्ति , इंदिरा सागर डूब प्रभावितों को दस हजार करोड रुपए का विशेष पैकेज दिया जाए ,रेलवे और नेशनल हाईवे से प्रभावित किसानों को गाइडलाइन से चार गुना मुआवजा दिए जाने की मांग ,प्याज की फसल को प्रधानमंत्री बीमा योजना में शामिल किए जाने की मांग, मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना एवं ट्रांसफार्मर योजना शीघ्र शुरू की जाने की मांग,इंदिरा सागर बांध में पुनर्वास नीति का अक्षरश: पालन , पुनर्वास स्थलों का विशेष ध्यान रखा जाए,जिसमें पुनर्वास स्थलों के भूखंडों का समतलीकरण किया जाय,बांध से विस्थापित बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए , डूब प्रभावितों के चल रहे प्रकरणों का शीघ्रता शीघ्र निराकरण किया जाए,। बैठक में राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के जिला अध्यक्ष तिलोक पटेल ने बताया कि सभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार कक्काजी , घनश्याम पटेल, गोपाल पाटीदार, रामेश्वर गुर्जर आदि संबोधित करेंगे, उसके बाद अधिकार रैली में सम्मिलित होंगे। अधिकार रैली सब्जी मंडी से नगर निगम, बॉम्बे बाजार होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। जहां प्रधानमंत्री, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सुप्रीम कोर्ट, मुख्यमंत्री तथा कलेक्टर के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपे जाएंगे। इंदिरा सागर डूब प्रभावित संघर्ष समिति के सुजान सिंह राठौर ने बताया कि इसके बाद भी शासन प्रशासन की कानों में जू नहीं रेंगी तो आगे प्रभावीतो की मांगों को लेकर अनिश्चितकाल विशाल सत्याग्रह आंदोलन डूब प्रभावित महिलाओं की अगुवाई में इंदिरा सागर बांध नर्मदा नगर में किया जाएगा । रविवार को बैठक में गोपाल पाटीदार, घनश्याम पटेल राष्ट्रीय संगठन मंत्री,तिलोक पटेल, जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ , सुशीला राठौर सामाजिक कार्यकर्ता, दीपेंद्र सिंह सोलंकी , इंदिरा सागर बांध डूब प्रभावित संघ के सुजान सिंह राठौर और चंद्र कुमार सांड मौजूद रहे। इसके पूर्व 11 सितंबर को महाराष्ट्र के नांदेड़ में भी इंदिरा सागर डूब पीड़ितों की पीड़ा एक समारोह में गूंजी। नांदेड़ में विशाल तीज उत्सव कार्यक्रम जिसमें पांच राज्यों के जनप्रतिनिधि ,मंत्री विधायक ,सांसद मौजूद थे वहां विशेष रूप से आमंत्रित इंदिरा सागर डूब संघर्ष समिति खंडवा के सुजान सिंह राठौड़ ने मंच के माध्यम से समस्त जन प्रतिनिधियों के समक्ष पीड़ितों कीआवाज उठाई और ज्ञापन सौंपे ।*

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!