पंचायत उपनिर्वाचन को लेकर सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित
स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं, मतदान प्रक्रिया एवं रिपोर्टिंग की दी जानकारी
अनिल कुमार बिलवे –
खरगोन 12 सितंबर 2026। पंचायत उपनिर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागृह में सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गुरु प्रसाद के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री अमित शर्मा ने सेक्टर अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया एवं उनके दायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं, पोलिंग स्टेशन सर्वे मोबाइल ऐप के माध्यम से सर्वे, मतदान प्रक्रिया, निर्वाचन सामग्री, आदर्श आचार संहिता, कानून-व्यवस्था तथा निर्वाचन संबंधी रिपोर्टिंग के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही मतदान के दौरान संभावित समस्याओं एवं उनके निराकरण के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण में 14 सेक्टर अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती आकांक्षा अग्रवाल, निर्वाचन सुपरवाइजर श्री प्रमोद बोरसिया, श्री प्रदीप चौधरी एवं श्री रफीक खान भी उपस्थित रहे।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पंचायत उपनिर्वाचन के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करते हुए मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों की निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित शंकाओं का समाधान भी किया गया।
विधि महाविद्यालय के विधार्थियों ने किया लोक अदालत का शैक्षणिक भ्रमण
10 hours ago
प्रथम वर्ष के विधार्थियों के लिए तीन दिवसीय पाठ्यक्रम अवेयरनेस कार्यक्रम सम्पन्न
10 hours ago
बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, X पर पोस्ट किया ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा’
10 hours ago
कलेक्टर ने सीनियर कन्या छात्रावास पहुंचकर जानी छात्राओं की समस्याएं
10 hours ago
17सितंबर से जिले में एक साथ प्रारंभ होंगे दो अभियान स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन ओर महाव्यापी सेवा संकल्प अभियान-2026″
10 hours ago
पलेरा में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन, युवाओं में दिखा खासा उत्साह टीकमगढ़ जिले के पलेरा के वार्ड नंबर 4, बाले का मोहल्ला, भगत सिंह वार्ड स्थित शिव मंदिर के पास शिवसेना समिति के द्वारा मटकी “ फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।“11 सितंबर को कृष्ण पक्ष अमावस्या के पावन अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और युवाओं ने हिस्सा लिया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक-दूसरे के ऊपर चढ़कर ऊंचाई पर बांधी गई मटकी को फोड़ने का प्रयास किया। मटकी फोड़ने के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। वहीं पूरे कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस आयोजन को सफल बनाने में दिनेश रैकवार, जयंत रैकवार, मातादीन रायकवार पुष्पेंद्र बिस्कर्मा, शंकर श्रीवास, सतीश श्रीवास, नरेश श्रीवास, शिवम श्रीवास, मनोज कुशवाहा, सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, एकता और हमारी परंपराओं को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी मौजूदगी रही और युवाओं में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
1 day ago
पीथमपुर क्षेत्र के निजी विद्यालयों पर उठे सवाल, मानकों की अनदेखी के आरोप; जिला शिक्षा अधिकारी से जांच और कठोर कार्रवाई की मांग
1 day ago
भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ी हिंदी पुस्तकों की डिजिटल प्रदर्शनी की गई आयोजित
1 day ago
केशव विद्यापीठ में विद्यार्थियों ने सीखा मिट्टी से ईकोफ्रेंडली गणेश जी की प्रतिमा निर्माण
2 days ago
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ऊन में जनविश्वास शिविर आयोजित