
खंडवा। जेसीआई खंडवा द्वारा सप्ताह अंतर्गत आयोजित डांस प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ संपन्न हुआ
। कार्यक्रम में शहर के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि सामाजिक, सेवा एवं राष्ट्रीय मिशन के कार्यों को लेकर सदैव सक्रिय भूमिका निभाने वाली जेसीआई द्वारा जेसी सप्ताह का आयोजन इन दोनों उत्साह पूर्वक चल रहा हें, कार्यक्रम के अध्यक्ष जेसी मनन सोनी एवं सचिव जेसी अनुज खंडेलवाल के नेतृत्व में पूरी टीम द्वारा प्रतियोगिताओ का सफल आयोजन किया जा रहा है। प्रोग्राम कॉर्डिनेटर के रूप में जेसी अनुज मूंदड़ा एवं जेसी बादल शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहें हें। सुनील जैन ने बताया कि डांस प्रतियोगिता के आयोजन में महापौर अमृता अमर यादव, सुनील जैन, रोहित मिश्रा स्नेहा पाराशर,पूर्व अध्यक्ष जेसी अनिल बाहेती, जेसी सतीश जैन, जेसी नागेश वालंजकर, जेसी विकास मित्तल जेसी सुजाता मोरे एवं जेसी ज्योति वालंजकर, सतीश पटेल की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही सप्ताह संयोजक जेसी प्रिंस जिंदल एवं सप्ताह सह-संयोजक जेसी यथार्थ भंसाली ने कार्यक्रम के संचालन में सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम में जेसी सदस्य देवराज महोबिया, प्रेरित जैन, जातिन हिंगोरानी, अनिरुद्ध राजावत, भूपेंद्र सिंह चौहान, हेमंत मुंदड़ा एवं अंशुल सैनी सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया। प्रतियोगिता में निमाड़ी, मराठी, गुजराती एवं साउथ इंडियन, राजस्थानी थीम के साथ-साथ एकल नृत्य एवं कथक जैसे विविध नृत्य प्रस्तुत किए गए। प्रतिभागियों ने सुंदर-सुंदर गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। निर्णायक मंडल में प्रकाश माली, रोहित रायमले एवं गीता आर्य ने अपनी निष्पक्ष एवं सराहनीय भूमिका निभाई। एवं डांस प्रतियोगियो को अगली बार किस प्रकार करें टिप्स दिए
कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए किया गया तथा आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।













