
मूंदी मार्ग के टेंडर जारी होने पर विधायक तनवे ने दादाजी महाराज के चरणों में मत्था टेका
बहुप्रतीक्षित मूंदी मार्ग की टेंडर प्रक्रिया जारी होने के बाद खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने शनिवार को श्री दादाजी धूनीवाले महाराज मंदिर पहुंचकर श्री दादाजी महाराज के चरणों में माथा टेककर धूनीमाई में श्रीफल अर्पित कर हवन किया, एवं दादाजी महाराज के चरणों में अरदास कर क्षेत्र के विकास की कामना भी की इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे प्रतिदिन श्री दादाजी धूनीवाले महाराज मंदिर पहुंचकर दर्शन करती हैं। और उन्होंने दादाजी महाराज के चरणों में अरदास कर मन में संकल्प भी लिया था दादाजी आपकी कृपा से मुंदी मार्ग 15 सितंबर के पूर्व टेंडर प्रक्रिया होने भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं के साथ दर्शन कर विशेष पूजन अर्चन भी करूंगी खंडवा-मूंदी मार्ग की टेंडर प्रक्रिया जारी होने के बाद विशेष रूप से आभार भी मुख्यमंत्री जी का किया ज्ञात हो
खंडवा-मूंदी मार्ग की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 जून 2025 को खंडवा में जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन कार्यक्रम के दौरान की थी। घोषणा के बाद आवश्यक स्वीकृतियां पूर्ण नहीं होने के कारण मार्ग का कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा था। यह फाइल दिल्ली भी पहुंच गई थी जहां पर विधायक तंवे ने खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के साथ दिल्ली में संबंधित विभाग के मंत्री एवं अधिकारियों से भी मुलाकात की थी इसके बाद फाइल वापस भोपाल आई और यह कार्य स्वीकृत हुआ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 जुलाई 2026 को खंडवा में मुख्यमंत्री बलराम महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने 15 सितंबर 2026 से पहले खंडवा-मूंदी मार्ग की टेंडर प्रक्रिया जारी करने की घोषणा की थी।
विधायक कंचन मुकेश तनवे ने मार्ग की स्वीकृति एवं टेंडर प्रक्रिया को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को समय-समय पर 15 से अधिक पत्र लिखकर एवं रूबरू मुलाकात कर लगातार मांग रखी थी उनका प्रयास रहा कि मार्ग की प्रक्रिया शीघ्र पूरी हो और क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने फोन पर भी तनवे को विगत दिवस बधाई दी थी आपका खंडवा-मूंदी मार्ग की सभी आवश्यक स्वीकृतियां पूर्ण हो गई हैं और टेंडर भी जारी कर दिए गए है, विधायक तनवे ने इस पर लोक निर्माण मंत्री का आभार व्यक्त किया।
इसके बाद 11 सितंबर 2026 को खंडवा-मूंदी मार्ग की टेंडर प्रक्रिया जारी हो गई। टेंडर जारी होने के बाद 12 सितंबर को विधायक कंचन मुकेश तनवे ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ श्री दादाजी महाराज के दरबार में पहुंचकर पूजन-अर्चन किया और इस उपलब्धि के लिए आभार व्यक्त किया।
विधायक तनवे ने कहा कि खंडवा-मूंदी मार्ग क्षेत्रवासियों की लंबे समय से मांग रही है। मार्ग की टेंडर प्रक्रिया शुरू होना क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह सहित सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार है।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नंदन करोड़ी, मुकेश तनवे, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, हरीश सेन, भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष रामपाल सोलंकी, आशीष अग्रवाल, सचिन यादव, विजय चौहान, राजा शर्मा, मंगू तोमर, सरपंच अर्जुन सोलंकी, राहुल मंदवाल, मनीषा वर्मा, गोविंद वर्मा, दीप सिंह झाला, दीपक राठौड़, केदार पटेल, अशोक दशोरे, जयनारायण खरे, शिव तिरोले, कांतिलाल पटेल, यशदीप चौरे, राजेंद्र चौहान, राहुल चावरे, रोहित सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













