ताज़ा ख़बरें

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के नागपुर बैठक में उठायें मुद्दों के बाद।

खास खबर

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के नागपुर बैठक में उठायें मुद्दों के बाद।

रेल विभाग आया हरकत में।

लोहारी नाका और बडगांव गुर्जर अंडरपास के लिए रेल के अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण किया।

खंडवा। विगत 2 सितंबर को नागपुर में आयोजित सांसदों और जीएम सेंट्रल रेलवे की बैठक में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने लोहारी नाके और बडगांव गुर्जर के लोगो को हो रही परेशानियों से अवगत कराकर सुलभ आवागम के लिए अंडर पास और फुट ओवर ब्रिज बनाने की कार्रवाई के निर्देश दिए जिसके बाद भुसावल मंडल कार्यालय ने खंडवा मंडल सहायक अभियंता एच ओ मीणा को स्थल निरीक्षण कर प्रस्ताव बनाने को कहा।

*बडगांव गुर्जर में अंडर पास के लिए रेल अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया*

समाज सेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बडगांव गुर्जर में ग्रामीणों को रेल फाटक बंद करने से आने जाने में हो रही परेशानी को देखते सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को अवगत किया गया था। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने नागपुर में विगत दिनों सेंट्रल रेलवे जीएम और भुसावल डीआरएम के साथ हुई बैठक में इस मुद्दे को उठाया जिसके बाद भुसावल डीआरएम ने सहायक मंडल अभियंता नॉर्थ एच ओ मीणा को निर्देशित किया जिसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में स्थल निरीक्षण किया गया जिसमें पुराने रेल फाटक के पास नया अंडर पास निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने की बात रेल अधिकारी मीणा जी बताई। निरीक्षण के दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा नंदन करोड़ी, रेल समिति सदस्य मनोज सोनी,कड़वा जी करोड़ी, सुनील जैन, नानाजी फोदरियां,काशीराम करोड़ी , जमनालाल चौधरी, हरीश चौधरी, मुन्ना भाई, नंदू चौधरी, पन्नालाल चौधरी,
आदि मौजूद थे।
*लोहारी नाके पर अंडरपास का निरीक्षण किया।*
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि लोहारी नाके पर नांदेड़ मंडल में नया अंडर पास बना दिया था लेकिन इसके आगे भुसावल मंडल क्षेत्राधिकार में आने वाला अत्यधिक सकरा अंडर पास होने से लोगों को बड़ी दिक्कत होती है। इसको चौड़ाई देने के लिए नया अंडर पास निर्माण के लिए भी सहायक मंडल अभियंता नॉर्थ एच ओ मीणा ने स्थल निरीक्षण कर प्रस्ताव बनाकर भुसावल मंडल भेजने की बात बताई। इस मौके पर प्रवक्ता सुनील जैन,जीवन डिंडौरे , रेल समिति सदस्य मनोज सोनी भी मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!