
*37वीं अखिल भारतीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ*
1 0 क्षेत्रों से पहुंचे भैया-बहनों ने लिया उत्कृष्ट प्रदर्शन का संकल्प, खेल भावना से शुरू हुए मुकाबले

————–
खंडवा। विद्या भारती मालवा प्रांत के मार्गदर्शन में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कल्याणगंज, खंडवा में पांच दिवसीय 37वीं अखिल भारतीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ गुरुवार, 9 सितंबर को हुआ। देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे भैया-बहनों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रतियोगिता में सहभागिता की।
उद्घाटन समारोह में खंडवा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती कंचन मुकेश जी तनवे ,डिप्टी कलेक्टर (ओंकारेश्वर)श्री मुकेश जी काशिव, आयकर अधिकारी श्री मनीष जी दुबे, श्री बलवंत जी पटेल जिला शिक्षा अधिकारी, प्रतियोगिता संयोजक श्री संजय जी मिश्रा एवं प्रांतीय सचिव (ग्राम भारती) श्री ब्रह्मानंद जी पाराशर सहित अन्य अतिथिगण मंचासीन रहे।
अतिथियों ने 11 क्षेत्रों से अखिल भारतीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता, धैर्य और संघर्षशीलता जैसे जीवन-मूल्यों का विकास भी करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिवार, विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करने का आह्वान किया।
*उद्घाटन सत्र* के पश्चात विभिन्न आयु वर्गों में ताइक्वांडो के मुकाबले विधिवत प्रारंभ हुए। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के शानदार दांव-पेंच और आत्मविश्वास ने उपस्थित दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
इस अवसर पर प्रांतीय खेल संयोजक श्री सत्यनारायण लववंशी, खंडवा विभाग समन्वयक श्री मुकेश पाटिल, विद्यालय समिति अध्यक्ष श्री राजेंद्र अग्रवाल, सचिव श्री रविन्द्र बंसल, कोषाध्यक्ष श्री ओम दशोरे, श्री भूपेंद्र चौहान (सरस्वती शिशु विद्या मंदिर वैकुंठ नगर विद्यालय अध्यक्ष), श्री राम पटेल, श्री मंगल यादव,श्रीमती चारूलता यादव, पूर्व विधायक श्री देवेंद्र वर्मा,अंजलि कानूनगो दीदी वैकुंठ नगर समिति सहसचिव विद्यालय समिति के अन्य सदस्य, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय स्तर की इस प्रतियोगिता से खंडवा में खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच मिला है। आगामी पांच दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ी यहां से विजयी होकर SGFI में सहभागिता करेंगे।













