ताज़ा ख़बरें

इनरव्हील क्लब ऑफ खंडवा स्पार्कल्स द्वारा आयोजित हुआ शिक्षक सम्मान।

खास खबर

इनरव्हील क्लब ऑफ खंडवा स्पार्कल्स द्वारा आयोजित हुआ शिक्षक सम्मान।

खंडवा शिक्षक दिवस के अवसर पर इनरव्हील क्लब ऑफ खंडवा स्पार्कल्स द्वारा देश के भविष्य के निर्माता एवं हमारे सम्माननीय शिक्षकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित और सरस्वती वंदना से हुआ
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष मोनिका शर्मा एवं पदाधिकारियों पूर्व अध्यक्ष दीपमाला पाण्डे, सचिव सुदीपा पाराशर, आईएसओ पिंकी दीक्षित एवं एडिटर दीप्ति थापक द्वारा शिक्षकों को पुष्पमाला, प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सम्मानित शिक्षकों ने अपने शैक्षणिक अनुभवों एवं उपलब्धियों को साझा किया और शिक्षा के क्षेत्र में अपने योगदान के बारे में विचार व्यक्त किए। सुनील जी ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक डॉ पिंकी राठौर ,संगीता सोनवाने
गीता शर्मा ,सुधा दुबे सीमा देशमुख ,अर्चना मिश्रा
वंदना गुप्ता ,सीमा तिवारी ,रिंकू राठौड़, चरनजीत सलूजा , अनामिका अग्रवाल का सम्मान किया गया,कार्यक्रम की सुंदर सूत्रधार नमिता जैन रहीं।कार्यक्रम में ज्योति दुबे, अनिता पाराशर, विद्या डोडिया,मोहिनी गुप्ता, राखीशुक्ला,मीना गिरी नूतन शर्मा ममता मोहे मेघा मालवीय की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिक्षक केवल ज्ञान नहीं देते, वे हमारे भविष्य को दिशा देते हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!