
*खण्डवा पुलिस की सम्पत्ति संबंधी अपराधों में लगातार पतारसी जारी, थाना मोघटरोड द्वारा भैंस चोरी में गिरफ्तार किये 02 आरोपी*
दिनांक 4/9/2026 को थाना मोघट रोड खण्डवा के खानशाहवली क्षेत्र के निवासी फरियादी द्वारा कब्रिस्तान के पास उसके बाड़े से अज्ञात आरोपियों द्वारा उसकी दो भैंस चुराकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में थाना मोघट रोड खण्डवा की टीम द्वारा लगातार पतारसी कर सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी शेख अब्दुल पिता शेख सईद एवं शेख मोहसिन पिता शेख हकीम दोनों निवासी इमली पुरा स्लॉटर हाउस के पास खण्डवा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उनके द्वारा अन्य आरोपी शेख जाकिर पिता शेख जहीर के साथ मिलकर उक्त भैंसों को चुराना तथा कालू निवासी रामेश्वर टेकड़ा की मदद से शाहिद पटेल पिता सलीम पटेल निवासी खानशाहवली को बेचना तथा उनके द्वारा उक्त भैंसों को काटना बताया गया। प्रकरण में लगातार अनुसंधान जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोघट रोड निरीक्षक विकास खिची, सहायक उपनिरीक्षक बुधिया साधौ, प्रधान आरक्षक दुर्गेश प्रधान आरक्षक जितेंद्र राठौर साइबर सेल प्रधान आरक्षक विक्रम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।











