ताज़ा ख़बरें

आशीष वाजपेयी बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश महामंत्री।

खास खबर

आशीष वाजपेयी बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश महामंत्री।

राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष सुनील सांखला ने की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

खंडवा। नरेंद्र मोदी विचार मंच के संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए आशीष वाजपेयी को प्रदेश महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति मंच के संस्थापक रवि चाणक्य एवं राष्ट्रीय महामंत्री संगठन एवं राष्ट्रीय प्रभारी की सहमति तथा राष्ट्रीय कोर कमेटी के निर्णय के आधार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ सोनी की अनुशंसा से की गई। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने आशीष बाजपेई को बधाई देते हुए बताया कि
प्रदेश प्रभारी महेश चंद्र महेश्वरी, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष आशीष विश्वकर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हिम्मत परिहार, प्रदेश महासचिव सचिन सोलंकी, प्रदेश प्रवक्ता मोहनलाल पाटीदार रायपुरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश सिंह राजावत, प्रदेश सचिव राहुल प्रजापति, प्रदेश मीडिया प्रभारी कैलाश मुकाती एवं प्रदेश कोर कमेटी की सहमति के बाद प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार सांखला ने आशीष वाजपेयी की नियुक्ति की घोषणा की।

नियुक्ति के बाद संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि आशीष वाजपेयी संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और प्रमाणिकता के साथ कार्य करेंगे तथा भारत को परम वैभव की ओर ले जाने के संगठन के संकल्प में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि नरेंद्र मोदी विचार मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आशीष वाजपेयी को प्रदेश महामंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संगठन की ओर से कहा गया कि उनके पुनः संगठन में आने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है और संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!