
संत कृष्ण प्रिया जी ने जन्माष्टमी के अवसर पर गौशाला पहुंचकर गौ माता की पूजा कर गोग्रास खिलाया।
गौ माता की सेवा और पूजा ही प्रभु सेवा है, आज आवश्यकता है गौ माता की रक्षा एवं सुरक्षा की, ,,देवी कृष्ण प्रिया,,,
खंडवा। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भागवत कथा का श्रवण कराने खंडवा पहुंची संत देवी कृष्ण प्रिया जी जन्माष्टमी के अवसर पर प्राचीन श्री गणेश गौशाला पहुंची एवं पालने में विराजमान बाल गोपाल की पूजा अर्चना कर आरती की एवं झूला झूलाया, साथ ही गौशाला में गौ माता का पूजन अर्चन कर आरती कर गौ माताओ चने की दाल, गुड, जलेबी खिलाकर उन्हें नमन किया। समाज सेवी प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर गौशाला में पधारी कृष्ण प्रिया जी का स्वागत विधायक कंचन मुकेश तनवे एवं गौशाला समिति के अध्यक्ष राकेश बंसल, सचिव रामचंद्र मौर्य, भूपेंद्र सिंह चौहान, आशीष चटकेले, प्रवक्ता सुनील जैन द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। दीदी ने गौशाला में कार्यरत सभी कर्मचारियों का स्वागत सम्मान किया, इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए दीदी ने कहा कि भगवान कृष्ण को
गोमाता काफी प्रिय थी, प्रतिदिन भगवान कृष्ण गौ माता की सेवा पूजा करते थे, गौ माता की सुरक्षा एवं सेवा प्रभु की सेवा है एवं इसे बहुत ही पुण्य कार्य माना गया है, गौ माता में देवी देवताओं का वास है यदि हमने गौ माता की सेवा एवं पूजा कर ली तो वह प्रभु सेवा से कम नहीं है, आज आवश्यकता है गौ माता की रक्षा की प्रत्येक परिवार एक गौ माता को अवश्य पाले, हम हम यदि घर में गौ माता को नहीं पाल सकते तो कम से कम गौशाला में पहुंचकर गौ माता की चिंता कर उनकी पूजा अर्चना कर सेवा करें, वर्तमान में चल रही सरकारों के माध्यम से तो कहीं ना कहीं गौ माता की रक्षा सुरक्षा हो रही है,लेकिन प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि गौ माता की सेवा में वे भी अपनी अहम भूमिका निभाये। इस अवसर पर श्री गणेश गौशाला मे
विधायक कंचन तनवे, राकेश बंसल, रामचंद्र मोर्य, आशीष चटकेले, भूपेंद्र सिंह चौहान, प्रवक्ता सुनील जैन, अखिलेश गुप्ता, उत्तम मित्तल, शैलेंद्र अग्रवाल, पंडित चंद्रशेखर शर्मा, नारायण बाहेती, भावेश बिल्लोरे, संजय दुबे, रितेश चौहान, मंगलेश तोमर, मनोज यादव, पंकज अग्रवाल, संदेश गुप्ता, सर्वेश राठौर, राकेश मालवीया, अखिलेश परदेशी, राकेश ठाकुर, महेंद्र तंवर सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।











