
” अवैध शराब के विरुद्ध खंडवा पुलिस की बड़ी कार्यवाही ”*
—-000—-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय खंडवा के निर्देशानुसार श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय खंडवा व श्रीमान उप- पुलिस अधीक्षक महोदय मुख्यालय जिला खंडवा के मार्गदर्शन मे चल रहे अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही अभियान मे थाना पंधाना द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
घटना का विवरण – वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन पर आज दिनाँक 03.09.2026 को दौराने देहात भ्रमण करते मुखबीर सूचना प्राप्त होने पर नालिया पानी का जंगल नाले के पास आरोपी धुमसिहं मासरे पिता केसरिया जाति भिलाला उम्र 31 साल निवासी ग्राम खरखडी थाना पंधाना के कब्जे से 70 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 7500/- रुपये की जप्त कर आरोपी से पुछताछ कर अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त कर महुआ लहान करीबन 300 लीटर नष्टीकरण किया गया । आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है ।
सराहनीय भूमिका – निरीक्षक राजकुमार राठौर, थाना प्रभारी थाना पंधाना, उनि राजेन्द्र सोलंकी सउनि राधेश्याम मंडलोई, प्रआर. 743 विनायक, प्रआर. 109 अशोक वास्कले, आर.767 युवराज ,आऱ 154 अनिल तोमर, की सराहनीय भूमिका रही।










