राजस्थान

चौमहला:• आदर्श विद्या मंदिर में श्री कृष्ण बनो प्रतियोगिता का आयोजन, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग l

चौमहला/झालावाड़

 

झालावाड़ जिले के चौमहला नगर में संचालित विद्या भारती के विद्यालय आदर्श विद्या मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर श्री कृष्ण बनो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में श्री कृष्ण बनो, राधा कृष्ण का युगल एवं एकल नृत्य, तथा लघु नाटिका का प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रतियोगिता में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने सहभाग लिया।

प्रीतम कुमार टेलर, महेश एवं रोशनी मीणा ने निर्णायक की निभाते हुए चित्रांश निगम, एकाग्र टेलर और आर्या व मोक्षिका को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान से सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के पश्चात मटकी फोड़ों प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें बहुत सारे छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य रामगोपाल कारपेंटर सहित संपूर्ण विद्यालय परिवार एवं अभिभावक उपस्थिति में सभी प्रतियोगियों का पुरुस्कार के द्वारा उत्साहवर्धन किया गया। श्यामलाल कारपेंटर ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!