ताज़ा ख़बरें

हरियाली अमावस्या पर पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।

खास खबर

हरियाली अमावस्या पर पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।

खंडवा। हरियाली अमावस्या के अवसर पर स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय बालिका छात्रावास परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण महिला संगठन की पदाधिकारियों एवं विद्यालय प्रशासन ने संयुक्त रूप से पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली संवर्धन का संदेश दिया।

समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान परिसर में पीपल, नीम और तुलसी सहित विभिन्न औषधीय एवं छायादार पौधे लगाए गए। साथ ही पौधों की नियमित देखरेख एवं सुरक्षा का संकल्प लिया गया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखकर वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। कार्यक्रम में पूर्व अखिल भारतीय नार्मदीय महिला महासभा अध्यक्ष एवं संरक्षक सुनीता सकरगाए, महिला खंडवा इकाई अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय नार्मदीय महिला महासभा की महामंत्री भावना बिल्लौरे, संरक्षक भारती पाराशर, कार्यकारिणी सदस्य ममता चौरे, इकाई प्रमुख कीर्ति चौरे, खंडवा इकाई सचिव सरिता महोदय, कार्यकारिणी सदस्य स्वाति काशिव, इकाई सहसचिव रानी जोशी, मीडिया प्रभारी पूर्वा बार्चे एवं कार्यकारिणी सदस्य माधुरी पगारे उपस्थित रहीं।

विद्यालय स्टाफ का रहा सहयोग

पौधारोपण कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य भूपेन्द्र चौहान एवं बालिका छात्रावास की वार्डन पुष्पा ओनकर का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने आमजन से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी नियमित देखभाल कर उसे वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!