झारखंड

दिनदहाड़े महिला के गले से सोने की चैन झपटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश, क्षेत्र में दहशत

 

 

चौपारण। चौपारण थाना क्षेत्र में चैन छिनतई की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला प्रखंड के मध्यगोपाली गांव का है, जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने की चैन झपट ली और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्यगोपाली गांव निवासी मोसोमात सरस्वती देवी अपने घर के समीप थीं। इसी दौरान ब्लू रंग की अपाची बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और मौका मिलते ही उनके गले से सोने की चैन झपटकर चौपारण की ओर फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवकों में से एक हेलमेट पहने हुए था। घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला और आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे।

ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले महाराजगंज स्थित फहीम सैलून के पास भी बाल-दाढ़ी बनवाने आए एक युवक के गले से दो बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चैन छीन ली थी। उस घटना में भी बदमाश अपाची बाइक से आए थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे।

लगातार एक जैसी घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो ऐसी वारदातें और बढ़ सकती हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी जांच के माध्यम से अपराधियों की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रह सके।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!