ताज़ा ख़बरें

बीड़ इटारसी साप्ताहिक ट्रेन की समय सारणी जारी।

खास खबर

बीड़ इटारसी साप्ताहिक ट्रेन की समय सारणी जारी।

रेल बोर्ड ने खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को पत्र भेज कर जानकारी दी।

खंडवा। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल लोकसभा क्षेत्र खंडवा को रेलवे बोर्ड ने पत्र भेजकर जानकारी दी है जिसमें खंडवा संसदीय क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खंडवा बीड़ के बीच चल रही शटल के रैक का उपयोग करते हुए इसके साप्ताहिक मेंटेनेंस के लिए इटारसी भेजने को औपचारिक स्थाई नंबर के साथ नई ट्रेन के रूप में स्वीकृति प्रदान की है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि अब यह ट्रेन से क्षेत्र के यात्री बीड़ से इटारसी के बीच यात्रा की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। शीघ्र ही इस ट्रेन को औपचारिक रूप से शुरू करने की तारीख जारी की जाएगी।
बीड़,हरदा इटारसी क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बीड़–इटारसी साप्ताहिक पैसेंजर (51689/51690) समय सारिणी रेलवे बोर्ड ने जारी की है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि यह ट्रेन मार्ग में आने वाले प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए यात्रियों को सुगम एवं सुलभ यात्रा सुविधा प्रदान करेगी।
ट्रेन की समय सारणी इस प्रकार है :
51689 बीड़–इटारसी पैसेंजर (अप दिशा)
(प्रति शनिवार)
बीड़ से प्रस्थान : 20:20 बजे
खैगांव : 20:38 बजे
तलवाड़िया : 21:05 बजे
छानेर : 22:04 बजे
खिरकिया : 22:27 बजे
हरदा : 22:58 बजे
टिमरनी : 23:13 बजे
बनापुरा : 23:35 बजे
इटारसी आगमन : 00:20 बजे
वापसी में
51690 इटारसी–बीड़ पैसेंजर (डाउन दिशा)
(प्रति रविवार)
इटारसी से प्रस्थान : 21:00 बजे
बनापुरा : 21:24 बजे
टिमरनी : 21:46 बजे
हरदा : 21:58 बजे
खिरकिया : 22:28 बजे
छानेर : 23:06 बजे
तलवाड़िया : 23:45 बजे
खैगांव : 00:33 बजे
बीड़ आगमन : 01:00 बजे (रात्रि)

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!