ताज़ा ख़बरें

कार्यक्रमों को लेकर श्री तुलसी पुण्यतिथि उत्सव समिति की बैठक संपन्न।

खास खबर

कार्यक्रमों को लेकर श्री तुलसी पुण्यतिथि उत्सव समिति की बैठक संपन्न।

आयोजन शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों तक भी पहुंचे आए सुझाव।

खंडवा । आगामी समय में तुलसीदास जी की पुण्यतिथि पर होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने हेतु समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में समिति के सदस्य गण, साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं शिक्षा जगत से जुड़े हुए नगर जन सम्मिलित हुए। समाजसेवी व समिति सदस्य सुनील जैन ने बताया कि बैठक में रामचरितमानस पर व्याख्यान, डिजिटल प्रश्नोत्तरी, अंताक्षरी, पौराणिक विषयों पर कथा कथन, भजन प्रतियोगिता के साथ ही शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं की भागीदारी बढ़ाना तथा महाविद्यालय तक कार्यक्रम विस्तारित कर ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस हेतु प्रतियोगिता आयोजित करना एवं प्रतियोगिता के विषयों की जानकारी पूर्व में ही जन-जन तक पहुंचाना आदि विषयों को लेकर चर्चा की गई जिसमें सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की । सर्वप्रथम कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन समिति अध्यक्ष आशीष चटकेले ने दिया, महामंत्री दिनेश पालीवाल ने कार्यक्रम की व्यवस्था संबंधी जानकारी प्रदान की, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौहान ने संपूर्ण कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। आभार भावेश बिल्लोरै ने व्यक्त किया, सुनील जैन ने बताया कि तुलसी उत्सव समिति की आयोजित इस बैठक में देवास के गायक कलाकार विजय बहादुर सिंग भी शामील हूए, उन्होने इस अवसर पर उपस्थित सदस्यो से अनुरोध किया पूरे देश में किशोर एवं संगीत प्रेमी अपने-अपने तरीके से देश के प्रधानमंत्री गृहमंत्री से पत्र के माध्यम से अनुरोध कर रहे हैं कि देश के महान गायक हरफन मौला कलाकार को भारत रत्न प्राप्त हो, आप सभी से भी अनुरोध है कि पत्र के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री जी को किशोर दा को भारत रत्न मिले ऐसा अनुरोध करें। इस अवसर पर उन्होंने किशोर दा के गाए मेरे नैना सावन भादो गीत की प्रस्तुति भी दी। समिति की आयोजित बैठक में मंगलेश शर्मा, संतोष मालवीया, सुनील जैन, संजय दुबे, नागेश वालंजकर, रितेश चौहान, चेतना शर्मा, शालिनी चंदेल, भावना बिल्लौरे, मीरा व्यास, योगिता माहेश्वरी, सीमा भावसार, दिलीप पटेल, सुनील सकरगाये, मनोज मंडलोई, अमित पालीवाल, सुरेंद्र सिंह सोलंकी, अजय तिवारी, विवेक माहेश्वरी, दीपक चाकरे, मनोज जोशी, अजय मालाकार, वासुदेव पंवार, प्रदीप कानूगो, देवेंद्र जोशी, अजय मालाकार, नितिन झंवर, संदीप जोशी, नारायण बाहेती, भावेश बिल्लौरे, जितेंद्र उपाध्याय, आलोक खेड़ेकर, राधेश्याम पटेल, शिरीष कानूनगो सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन सम्मिलित हुए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!