छपारामध्यप्रदेशसिवनी

छपारा – डुंगरिया क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश

सिवनी जिले के छपारा नगर के अंबेडकर वार्ड स्थित डुंगरिया क्षेत्र में खैरमाई मढ़िया के पास बने हनुमान मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाश भगवान हनुमान की प्रतिमा पर स्थापित लगभग 250 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट लेकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को संध्या आरती के दौरान मंदिर के सेवादार की नजर प्रतिमा पर पड़ी तो मुकुट गायब मिला। इसके बाद मंदिर समिति और स्थानीय श्रद्धालुओं को घटना की जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि सुबह की पूजा-अर्चना के समय मुकुट अपनी जगह पर मौजूद था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरी दिन के समय हुई।
घटना की सूचना मिलते ही छपारा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का भरोसा दिलाया है।
इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और चोरी गए मुकुट की तलाश के प्रयास जारी हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!