ताज़ा ख़बरें

राठौर संकल्प ट्रस्ट ने अमित राठौर को सौंपी जिला मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी।

खास खबर

राठौर संकल्प ट्रस्ट ने अमित राठौर को सौंपी जिला मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी।

समाज एवं संगठन के प्रचार-प्रसार को मिलेगी नई दिशा, सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय।

खंडवा। राठौर संकल्प ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से समाज के ट्रस्टी अमित राठौर को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने अमित राठौर को बधाई देते हुए बताया कि बैठक में उपस्थित ट्रस्ट के पदाधिकारियों, ट्रस्टियों एवं वरिष्ठ समाजजनों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए अमित राठौर को शुभकामनाएं प्रदान कीं। बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक राठौर, सचिव महेश राठौर एवं कोषाध्यक्ष दीपेंद्र राठौर की विशेष उपस्थिति रही। पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया समाज और संगठन के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करता है। ऐसे में अमित राठौर अपनी सक्रियता, कार्यकुशलता एवं समाज के प्रति समर्पण भाव से संगठन की गतिविधियों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि राठौर संकल्प ट्रस्ट समाजहित, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यों को और अधिक गति देगा। साथ ही संगठन की गतिविधियों एवं उपलब्धियों को मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर ट्रस्ट के ट्रस्टी मनोहरलाल राठौर, बद्रीचंद राठौर, सुरेश राठौर, रमेश राठौर, सुभाष राठौर, प्रमोद राठौर, अशोक राठौर, संदीप राठौर, राहुल राठौर, अमित राठौर,विजय राठौर सहित अनेक वरिष्ठजन एवं समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी अमित राठौर का स्वागत करते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। बैठक के अंत में समाज की एकता, संगठन की मजबूती एवं समाजहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!