
चौपारण: प्रखंड के नावाडीह गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर आयोजित विशेष महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर हो गया।महोत्सव में मुख्य रूप से चौपारण-2 के जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस जिला महासचिव रविशंकर अकेला, विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, जेएलकेएम (JLKM) नेता कृष्णा यादव, वरिष्ठ समाजसेवी भुनेश्वर यादव, यदुनन्द यादव और यदुवंशी समाज के अध्यक्ष सत्यानंद यादव सहित कई गणमान्य हस्तियां शामिल हुईं। सभी अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण के दरबार में माथा टेका, विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए लोगों को जन्माष्टमी की बधाई दी।पूरे कार्यक्रम के दौरान मंच का सफल और कुशल संचालन रामसेवक यादव द्वारा किया गया। उन्होंने अपनी बेहतरीन वाकपटुता से कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत कर समां बांधे रखा।इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में अजय यादव, संजय यादव, झनु यादव, सुखदेव यादव, नकुल यादव, सुरेंद्र यादव, प्रमोद यादव, विकाश यादव, रामभरोस यादव, नागेश्वर यादव, सुजीत यादव, योगेंद्र यादव, प्रकाश यादव, दीपक यादव, पप्पू यादव, जितेन्द्र यादव और सुभाष यादव सहित यदुवंशी समाज के सैकड़ों लोगों और श्रद्धालुओं की सराहनीय भूमिका रही












