झारखंड

सक्सेस पॉइंट कोचिंग, बसरिया में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, गुरुजनों को किया गया सम्मानित*

शिक्षा ही जीवन का सबसे बड़ा हथियार है:प्रकाश कुमार 

बसरिया, चौपारण (हजारीबाग)।* स्थानीय बसरिया स्थित सक्सेस पॉइंट कोचिंग संस्थान में शिक्षक दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों को पुष्पगुच्छ, उपहार एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण एवं कविता के माध्यम से शिक्षकों के महत्व को बताया, जिससे पूरा माहौल भावुक और उल्लासपूर्ण हो गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के वरिष्ठ शिक्षक प्रकाश कुमार रजक ने कहा कि शिक्षा ही जीवन का सबसे बड़ा हथियार है, जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है। शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी प्राप्त करना नहीं, बल्कि एक अच्छा नागरिक और बेहतर इंसान बनना है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में कड़ी मेहनत, अनुशासन, समय का सदुपयोग और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है।

वहीं संस्थान के शिक्षक कृष्णा कुमार ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि असफलता से कभी घबराना नहीं चाहिए, असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

*ये विद्यार्थी रहे मौजूद :-* दीपिका कुमारी, पुष्पा कुमारी, आशिया खातून, हेमलता कुमारी, गुनगुन कुमारी, साक्षी कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, माही कुमारी, प्रेमलता कुमारी, मुस्फिका परवीन, हुमैरा नाज, आयशा परवीन, कुमकुम कुमारी, रफत आरा, संजना कुमारी, मोनिका कुमारी, संध्या कुमारी, अनिता कुमारी, ममता कुमारी, अंशिका कुमारी, प्रिया कुमारी, शिवानी कुमारी, पम्मी कुमारी, इशरत परवीन, सोनाक्षी केसरी, राजवीर दांगी, शिवम शर्मा, सुजल शर्मा, सुमित ठाकुर, अमर कुमार एवं सत्यम यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!