
धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व, राहगीरों को बांटा प्रसाद
अलापुर (जगत)। क्षेत्र के ग्राम बमनी में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव कृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं की ओर से प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राहगीरों और आसपास से गुजरने वाले लोगों को प्रसाद वितरित कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर भोले राजपूत, नेकपाल राजपूत, सत्यवीर राजपूत, मेवाराम राजपूत, मनोज राजपूत, प्रवेश राजपूत सहित अन्य लोग मौजूद रहे









