पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल कॉलेज में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम आयोजित

खंडवा। ‘खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन पूनम चंद गुप्ता वोकेशनल कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम ,मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम विभाग, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की पहल के अंतर्गत आयोजित हुआ।समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में कॉलेज के समस्त विद्यार्थियों के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों को कक्षाओं में बैठाकर प्रोजेक्टर के माध्यम से ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम दिखाया गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक देखा तथा खेल, फिटनेस और युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका से जुड़े संदेशों को समझा।
इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी रूपसिंह कालेश एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर चेतन गौहर विशेष रूप से कॉलेज में उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेल एवं फिटनेस के महत्व से जोड़ना तथा युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता विकसित करना था। ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से युवाओं को देश के खेल विकास और युवा-केंद्रित राष्ट्र निर्माण की दिशा से जोड़ने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. दिपेश आर. उपाध्याय के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक सतीश पटेल, प्रबंधन विभागाध्यक्ष सौरभ सिंह बिसेन, बीबीए विभाग की सहायक प्राध्यापक सुश्री प्रियांशी जायसवाल एवं स्पोर्ट्स ऑफिसर सुश्री सुरभि चौरे सहित कॉलेज के समस्त शिक्षकगण, स्टाफ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विद्यार्थी उपस्थित रहे और कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को खेल, स्वास्थ्य, अनुशासन एवं सक्रिय युवा सहभागिता का महत्व समझाया गया। कॉलेज में आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में खेलों के प्रति जागरूकता और उत्साह बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।










