ताज़ा ख़बरें

लायन्स क्लब खण्डवा एवं सक्षम संस्था ने की नेत्रदान जागरूकता पखवाड़ा की शुरूआत*

खास खबर

*लायन्स क्लब खण्डवा एवं सक्षम संस्था ने की नेत्रदान जागरूकता पखवाड़ा की शुरूआत*
*नेत्रदान जागरूकता के किये जा रहे विभिन्न आयोजन*
खण्डवा।जिला द्रष्टिविहीनता नियंत्रण समिति चेयरमेन व कलेक्टर ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में सक्षम मालवा प्रान्त की सक्षम खण्डवा इकाई अध्यक्ष नारायण बाहेती सचिव रविन्द्र चौहान,संरक्षक सुरेंद्रसिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा व लायन्स क्लब खण्डवा अध्यक्ष घनश्याम वाधवा सचिव हेमलता पालीवाल कोषाध्यक्ष पवन लाड़ जिला अंधत्व निवारण समिति की ओर से सीएमएचओ डॉ ओ पी जुगतावत, डॉ अनिरुद्ध कौशल,डॉ ओनकर,प्रहलाद तिरोले,अर्जुन वर्मा के नेतृत्व में नेत्रदान देहदान व अंगदान जनजाग्रति समिति खण्डवा द्वारा राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त से 8 सितम्बर तक मनाया जा रहा है।समिति संयोजक नारायण बाहेती ने बताया कि नेत्रदान पखवाड़े में विभिन्न स्थानों पर नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रमो का आयोजन कर लोगो को नेत्रदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।जिला चिकित्सालय परिसर में नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।21 लोगो ने नेत्रदान संकल्प पत्र भरे।समिति द्वारा भागवत कथाओं,बड़े आयोजनों, बेनर ,पोस्टर , नाटक,व पम्पलेट के माध्यम से समिति के नारायण बाहेती, डॉ सोमिल जैन, नेत्र सहायक प्रहलाद तिरोले,अनिल बाहेती, सुरेंद्रसिंह सोलंकी, डॉ राधेश्याम पटेल,घनश्याम वाधवा,राजीव शर्मा,राजीव मालवीय, समाजसेवी सुनील जैन,गांधी प्रसाद गदले,रणवीर सिंघ चावला, चंचल गुप्ता,व सदस्यों द्वारा,जागरूकता कर अब तक 531 लोगो के मरणोपरांत नेत्रदान कर कार्निया आई बैंक भेजे गए जिससे सैकड़ो लोगो को रोशनी प्राप्त हुई। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि समिति के संयोजक नारायण बाहेती एवं समिति के सदस्यों सक्रिय सहयोग से 25 मृत देह भी मेडिकल कालेज को दान की गई।जागरूकता कार्यक्रम मे पदाधिकारियो के साथ ही अखिलेश गुप्ता,गांधीप्रसाद गदले, हेमलता पालीवाल, अरुण बाहेती ,महेश पेसवानी ,सुशीला गदले ने भी नेत्रदान की जानकारी दी। नेत्रदान जागरूकता युक्त सन्देश के पम्पलेट वितरित किये गए।पखवाड़े में प्रतिदिन विभिन्न माध्यमो से विभिन्न स्थानों पर नेत्रदान के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!