ताज़ा ख़बरें

*सद्भावना मंच के आमने सामने कार्यक्रम में शामिल हुए केबीसी के प्रतियोगी*

खास खबर

*सद्भावना मंच के आमने सामने कार्यक्रम में शामिल हुए केबीसी के प्रतियोगी*

*मंच ने किया सम्मान,सदस्यों के प्रश्नों के दिए उत्तर*

खंडवा।देश के सर्वाधिक लोकप्रिय,ज्ञानवर्धक और मनोरंजक धारावाहिक कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर पहुंचना और सदी के शिखर अभिनेता सुपर स्टार अमिताभ बच्चन से रूबरू होकर धनराशि जितना हर किसी का दिवा स्वप्न है, जिसका स्वप्न साकार हो जाए वह अपने आप को धन्य ही समझता है।
यह बात सौमित्र नगर खंडवा के निवासी वीरेंद्र जायसवाल ने सद्भावना मंच के आमने-सामने कार्यक्रम में कही।
सद्भावना मंच के सदस्य कमल नागपाल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मंच द्वारा संस्थापक प्रमोद जैन के मार्गदर्शन में विविध विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को बुलाकर उनसे रूबरू हुआ जाता है और उन्हें सम्मानित किया जाता है।विगत दिनों खंडवा के प्रतिभावान प्रतियोगी वीरेंद्र जायसवाल केबीसी के कार्यक्रम में पहुंचे और ₹7,50,000 की धनराशि जीतकर खंडवा को गौरवान्वित किया।सद्भावना मंच ने उनका सपत्नीक स्वागत सत्कार किया।इस अवसर पर सद्भावना मंच संस्थापक प्रमोद जैन,राधेश्याम शाक्य,कैलाश शर्मा,गणेश भावसार,सुनील सोमानी,अनूप शर्मा,महेश मूलचंदानी,अशोक पारवानी,मनोज जोशी,धीरज नेगी,अजय तिवारी,ज़ी डी सराफ,संदीप डोंगरे ओमप्रकाश लाड़, गीतेजी, महेन्द्र सिंह मौर्य ,कमल नागपाल,योगेश गदले,एन के दवे,नारायण फरकले, सुभाष मीणा कैलाश पटेल आदि उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!