ताज़ा ख़बरें

भाजपा अ.ज.जा. मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, 15 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 22 मंडल अध्यक्ष नियुक्त।

खास खबर

भाजपा अ.ज.जा. मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, 15 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 22 मंडल अध्यक्ष नियुक्त।

खण्डवा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जनजाति (अ.ज.जा.) मोर्चा, जिला खण्डवा की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल, अ.ज.जा. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज तेकाम, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा तथा जिला प्रभारी अंबाराम कराड़ा के निर्देशानुसार यह नियुक्तियां की गई हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष राजपालसिंह तोमर के अनुमोदन के बाद अ.ज.जा. मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र दांगोड़े ने स्थायी आमंत्रित सदस्यों एवं मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जारी सूची के अनुसार संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं संगठन पदाधिकारियों को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इस सूची में कैबिनेट मंत्री एवं हरसूद विधायक डॉ. कुंवर विजय शाह, पंधाना विधायक छाया गोविंद मोरे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यदित्य शाह, अ.ज.जा. मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दशरथ कलमे, ओंकारेश्वर नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा प्रकाश परिहार, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष गोविंद मोरे, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप नायक, गोविंद उईके, कैलाश उईके, जनपद पंचायत अध्यक्ष बाबूलाल वासकले, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंगारे, रवि शाह, विक्रम अहिरवार, संतोष परते तथा मनोहर डावर को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इसके साथ ही संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत करने के लिए जिले के 22 मंडलों में नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। जारी सूची के अनुसार ओंकारेश्वर मंडल से रणवीरसिंह बघेल, पुनासा मंडल से मुकेश वासकले, कावेरी मंडल से शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, मूंदी मंडल से डॉ. जयपालसिंह बमनके, किल्लौद मंडल से ओमप्रकाश ठाकुर, हरसूद ग्रामीण मंडल से जुगलकिशोर शाह, हरसूद नगर मंडल से जुगलकिशोर उईके, रोशनी मंडल से मांगीलाल चौहान, आशापुर मंडल से जितेंद्र डावर, खार मंडल से रामसिंह डावर, खालवा मंडल से कैलाश वासकले, कावेश्वर (जावर) मंडल से संतोष सोलंकी, ब्रह्मगीर (अमलपुरा) मंडल से महेश उईके, दीनदयाल उपाध्याय मंडल से राहुल उईके, अटल बिहारी वाजपेयी मंडल से मनोज परते, कुशाभाऊ ठाकरे (खण्डवा) मंडल से दीपक वासकले, चिचगोहन मंडल से मोहन चौहान, छैगांवमाखन मंडल से जितेंद्र वासकले, बोरगांव मंडल से राजेश डावर, पंधाना मंडल से नरेश सोलंकी, सिंगोट मंडल से कैलाश परते तथा गुड़ीखेड़ा मंडल से राजू डावर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी तथा जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में पार्टी की पहुंच और मजबूत होगी। नई टीम सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री तोमर तथा भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र दांगोड़े ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ संगठन हित में कार्य करने का आह्वान किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!