ताज़ा ख़बरें

डेटा से दिव्यता तक’ विषय पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रेरणादायी आध्यात्मिक कार्यक्रम हुआ संपन्न।

खास खबर

‘डेटा से दिव्यता तक’ विषय पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रेरणादायी आध्यात्मिक कार्यक्रम हुआ संपन्न।

डेटा को दिव्यता से जोड़ना ही आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है, ,,विधायक कंचन तनवे,,

खंडवा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, खंडवा द्वारा आनंद नगर के भाग्योदय भवन में नगर के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए “डेटा से दिव्यता तक” विषय पर एक भव्य एवं प्रेरणादायी आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्माकुमारी शक्ति दीदी के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। समाजसेवी व
व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, स्वागत नृत्य एवं ईश्वरीय स्मृति के साथ हुआ।इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मधुबन से पधारे स्पार्क विंग के नेशनल कोऑर्डिनेटर ब्रह्माकुमार श्रीकांत भाई एवं हेडक्वार्टर कोऑर्डिनेटर ब्रह्माकुमार संजय भाई , विधायक कंचन मुकेश तनवे, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेड़े, मूंदी के पूर्व नगर अध्यक्ष संतोष राठौर तथा सिंधी समाज के अध्यक्ष मीठाराम पंजवानी, प्रवीण शर्मा, हरीश कोटवाले उपस्थित रहे। ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ, तिलक एवं बैज लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। ब्रह्माकुमारी शक्ति दीदी ने सभी अतिथियों एवं वरिष्ठ नागरिकों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि जब मनुष्य आत्मिक मूल्यों को अपनाकर परमात्मा से जुड़ता है, तभी उसके जीवन में दिव्यता, शांति और सच्चे सुख का अनुभव होता है। उन्होंने सभी अतिथियों एवं उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों का कार्यक्रम में पधारने पर आत्मीय अभिनंदन किया।
ब्रह्माकुमार संजय भाई जी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन से सभी को लाभान्वित किया। संजय भाई जी ने आत्मा, परमात्मा तथा “डेटा से दिव्यता तक” की आध्यात्मिक यात्रा को सहज एवं प्रभावशाली ढंग से समझाते हुए बताया कि ईश्वर से संबंध जोड़कर मनुष्य अपने जीवन को श्रेष्ठ संस्कारों एवं दिव्य गुणों से भर सकता है। वहीं श्रीकांत भाई ने सभी उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को राजयोग मेडिटेशन का गहन एवं आनंदमयी अनुभव कराया, जिससे वातावरण शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि विधायक कंचन तनवे द्वारा मधुबन से पधारे श्रीकांत भाई एवं संजय भाई का शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
अपने उद्बोधन में विधायक कंचन तनवे ने डेटा से दिव्यता तक के सफल आयोजन के लिए शुभकामना देते हुए कहा कि आज का युग सूचना और तकनीक का योग है, हमारे पास ज्ञान का अथाह भंडार यथार्थ डेटा तो हे, लेकिन यदि उसमे ज्ञान के साथ संस्कार और नैतिकता और आध्यात्मिकता का समावेश ना हो तो वह समाज और मानवता के लिए अधूरा रह जाता है, इसलिए डेटा को दिव्यता से जोड़ना जोड़ना ही आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। सभी उपस्थित अतिथियों ने ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा समाज में आध्यात्मिक जागृति, नैतिक मूल्यों एवं सकारात्मक जीवनशैली के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम वर्तमान समय की आवश्यकता हैं तथा समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम का गरिमामय एवं प्रभावशाली मंच संचालन ब्रह्माकुमारी संतोष बहन ने किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों एवं वरिष्ठ नागरिकों को ईश्वरीय सौगात एवं प्रभु प्रसाद भेंट किया गया। अंत में सभी के प्रति डॉ अर्पिता ने आभार व्यक्त करते हुए विश्व शांति, आत्मिक उन्नति एवं सुखमय जीवन की मंगलकामनाओं के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!