
राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त, खंडवा में कांग्रेस का मौन प्रदर्शन
युवक कांग्रेस ने केवलराम पेट्रोल पंप चौराहे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का किया पुतला दहन
खंडवा। मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निरस्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को केवलराम पेट्रोल पंप चौराहे पर
मौन प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर चुनाव आयोग के खिलाफ नाराजगी जताई और फैसले को लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताया।
प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता नहीं बरती गई। उन्होंने कहा कि नामांकन निरस्त किए जाने की कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और न्यायपूर्ण निर्णय की मांग की।
“नामांकन निरस्त होने का मामला”
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि जानकारी के अनुसार, राज्यसभा चुनाव की नामांकन जांच के दौरान भाजपा उम्मीदवार महेश केवट की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई थी। आपत्ति में आरोप लगाया गया कि मीनाक्षी नटराजन ने अपने शपथ पत्र में तेलंगाना से जुड़े एक प्रकरण की जानकारी का उल्लेख नहीं किया। आपत्ति पर विचार करने के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने उनका नामांकन पत्र निरस्त कर दिया।
“कांग्रेस ने फैसले पर उठाए सवाल”
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर प्रतिभा रघुवंशी का कहना है कि संबंधित मामला किसी आपराधिक प्रकरण या एफआईआर से जुड़ा नहीं है, बल्कि केवल न्यायालयीन नोटिस का विषय है, जिसे शपथ पत्र में उल्लेखित करना अनिवार्य नहीं था। पार्टी का आरोप है कि तकनीकी आधार पर उम्मीदवार को चुनावी प्रक्रिया से बाहर करने का प्रयास किया गया है।प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने इस निर्णय का विरोध करते हुए इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक बताया है। पार्टी ने संकेत दिए हैं कि मामले में कानूनी विकल्पों पर भी विचार किया जाएगा।
“सोशल मीडिया पर भी उठा मामला”
खंडवा में हुए मौन प्रदर्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठाते हुए चुनाव आयोग से निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे और न्याय मिलने तक संघर्ष करेंगे।
“युवक कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त का जलाया पुतला”
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर के संयुक्त नेतृत्व में मीनाक्षी नटराजन मामले को लेकर केवलराम पेट्रोल पंप पर चल रहे धरने के बीच युवक कांग्रेस के आक्रोशित युवाओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंक दिया,उन्होने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है ,लोकतंत्र की हत्या बंद होना चाहिए । तानाशाही हटाकर लोकतंत्र को बचाना चाहिए ,एक तरह जहा NEET परीक्षा में लाखों छात्रों केभविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ और उनके दोषी पर अभी तक कार्यवाही नही हुई है और मीनाक्षी नटराजन मामले ने गलत तरीके से उनका नामांकन निरस्त करवाकर भाजपा ने अपना महिला विरोधी चेहरा उजागर किया है।
धरने के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह,जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी,डॉ मुनीश मिश्रा,ओंकार पटेल,सुनील सकरगाये,अवधेश सिसोदिया,डॉ शरद हरणे,रुपाली बारे,रचना तिवारी,हेमलता पालीवाल,मीनू मंडलोई,रूपा कासडे,आचल वाघ,विकास व्यास ,विशाल जैन,दीपक मुल्लू राठौर,रणधीर कैथवास,प्रेमांशु जैन,अर्ष पाठक,मनोज मंडलोई,शब्बीर कादरी,हुकुम मेलुन्दे,मनोज भरतकर,मोइज खान,इक़बाल कुरेशी,यशवंत सिलावट,बलराम वर्मा,अहमद पटेल,अजीज मदनी,शांतनु दीक्षित,आसिम पटेल,अब्दुल कादिर,मेहमूद खान,अविनाश शुक्ला,राशिद बाठिया,असलम गौरी,भुवनेश जोशी,संदीप सोनी,अल्ताफ कुरेशी,मुन्नू बाउजी,पवन पाटीदार,संतोष दुबे,राजकुमार कैथवास,मितेश देसाई,रतन सक्सेना,वीरेंद्र गौतम,मोटू भाई,शेखर पटेल,शारिक खान,आवेश कुरैशी,इम्तियाज खान,राहुल वाघ,निखिलेश पालवी,चन्दन राजपूत,मोंटी पवार,मोहम्मद सोहेब,जासिम खान,अयान पठान,उज्जवल सातले,आशीष कपिल,कादर मंसूरी आदि शामिल हुए।










