
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने किया पूजन, स्वच्छता अभियान एवं भजन-कीर्तन
खंडवा। देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने एवं 4399 दिनों के सफल कार्यकाल के अवसर पर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुआत खंडवा स्थित श्री दादाजी मंदिर में पूजन-अर्चन एवं दर्शन से हुई। इसके पश्चात विधायक तनवे अमलपुरा मंडल स्थित ब्रह्मगिर गुरुगादी पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन कर आरती की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
इसके बाद स्वच्छता अभियान के अंतर्गत मंदिर परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ भजन-कीर्तन एवं हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी किया गया।
इस अवसर पर खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल
जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल तोमर, हरीश कोटवाले, दिनेश पालीवाल, आशीष चटकले, अनूप पटेल, बलदेव सिंह मौर्य, प्रशांत मिश्रा, सुधांशु जैन, भारत पटेल, मंडल अध्यक्ष हरीश सेन, प्रदीप यादव, श्याम फूलमाली, राजेश तिवारी, इंदु पावर, अरुण सिंह मुन्ना, शिव तिरोले सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विधायक कंचन मुकेश तनवे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। उनके नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई पहचान बना रहा है।










