ताज़ा ख़बरें

*खंडवा की चिकित्सक डॉक्टर मानसी लालवानी का हुआ चयन*

खास खबर

*खंडवा की चिकित्सक डॉक्टर मानसी लालवानी का हुआ चयन*

खंडवा।शहर की प्रतिभावान दंत चिकित्सक डॉक्टर मानसी लालवानी का चयन सीनियर रेसीडेंट एम डी एस के लिए कर लिया गया है।समाजसेवी कमल नागपाल के अनुसार जारी आदेश में कहा गया है कि स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय खंडवा में दंत विभाग में रिक्त सीनियर रेसीडेंट के पद हेतु डॉक्टर मानसी लालवानी का चयन किया जाता है।इस चयन पर समाज में असीम हर्ष व्याप्त है।शुभचिंतकों ने लालवानी परिवार को शुभकामनाएं दी हैं।डॉक्टर मानसी लालवानी जिला मुख्य चिकित्सालय भवन खंडवा में अपनी सेवाएं देंगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!