ताज़ा ख़बरें

*शहर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर सद्भावना मंच ने उपायुक्त को सौपा ज्ञापन*

खास खबर

*शहर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर सद्भावना मंच ने उपायुक्त को सौपा ज्ञापन*

खंडवा। नगर की समाजसेवी संस्था सद्भावना मंच द्वारा मंच संस्थापक प्रमोद जैन के नेतृत्व में शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन नगर निगम उपायुक्त सचिन सिटोले को सौपा गया। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से निगम उपायुक्त को बताया गया है कि शहर के विभिन्न वार्डों में स्थित गार्डन की दुर्दशा, शहर की डेनेज समस्या, शहर के बड़े-बड़े नाले सफाई के अभाव से जंगल का रूप धारण कर चुके हैं। वहीं सड़के बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। पंधाना रोड आबना नदी को घेर कर एक कॉलोनीनाईजर द्वारा दीवाल खड़ी कर कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है। दीवाल के निर्माण से बारिश के समय निचले क्षेत्रों में पानी समा जाने से बड़ी धन हानि एवं जनहानि हो सकती है। शीघ्र ही निराकरण कर नगरवासियों को समस्याओं से छुटकारा दिलाया जावे। इस अवसर पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन, डॉ जगदीशचंद्र चौरे, गणेश भावसार, निर्मल मंगवानी, राधेश्याम शाक्य, डॉ.एमएम कुरैशी, सुभाष मीणा आदि सदस्य उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!