झारखंड

चौपारण में गणेशोत्सव की धूम: चैथी मोड़ में 14वें साल भव्य आयोजन, तीज और चतुर्थी के मिलन से भक्तिमय हुआ माहौल

चौपारण। प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को गणेश चतुर्थी का त्योहार बेहद श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न पूजा पंडालों और मंदिरों में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। इस दौरान चैथी मोड़ में पिछले 14 वर्षों से चली आ रही भव्य पूजा की परंपरा इस बार भी आकर्षण का केंद्र रही। पूजा समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष रितेश सिंह और कोषाध्यक्ष सुधीर केशरी की देखरेख में अगले चार दिनों तक यहाँ कई धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इसके अलावा बसरिया में अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, वहीं कठम्बा और लक्ष्मी मंदिर परिसर में भी युवाओं ने आकर्षक पंडाल सजाकर बप्पा की स्थापना की है। खास बात यह रही कि इस बार गणेश चतुर्थी के साथ ही हरितालिका तीज का व्रत भी होने से सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपराज रखा, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल दोगुने उत्साह और भक्ति रस से सराबोर नजर आया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!