ताज़ा ख़बरें

जैसी सप्ताह अंतर्गत रांगोली, मेहंदी, चित्रकला प्रतियोगिता के साथ ही ताइक्वांडो एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न।

खास खबर

जैसी सप्ताह अंतर्गत रांगोली, मेहंदी, चित्रकला प्रतियोगिता के साथ ही ताइक्वांडो एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न।

खंडवा। जेसीआई खंडवा द्वारा आयोजित जेसी सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया, जिसमें शहर के बच्चों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मेहंदी, रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने एक से बढ़कर एक सुंदर एवं आकर्षक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आयोजित प्रतियोगिता में रचनात्मकता और रंगों का अद्भुत संगम देखने को मिला। साथ ही आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के ताइक्वांडो के जनक मोहन काशीव, जगदीश भावसार, शैलेंद्र वर्मा, ज्योति वालंजकर, राजेंद्र राजपूत तथा जिला सचिव नागेश वालंजकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में विश्वास शर्मा एवं कार्तिक शाह की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता भी सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। इस अवसर पर नागेश वालंजकर ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। हम सभी पदक जीतने वालों को देखते हैं, लेकिन खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में सहयोग करने वालों की संख्या बढ़नी चाहिए।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष अनिल बाहेती ने कहा कि “इस प्रकार के आयोजन बच्चों और युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और रचनात्मकता को विकसित करते हैं। जेसीआई का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को मंच देकर उन्हें आगे बढ़ाना है। समाज के हर वर्ग को ऐसे आयोजनों में सहयोग करना चाहिए, तभी सच्चे अर्थों में प्रतिभा का सम्मान होगा।”
कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष मनन सोनी ने सभी खिलाड़ियों एवं कोचों का स्वागत किया, जबकि आभार प्रदर्शन सचिव अनुज खंडेलवाल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल बाहेती, सुजाता मोरे, प्रिंस जिंदल, यथार्थ भंसाली, शिवम अग्रवाल, देव महोबिया, सुरेंद्र सिंह सोलंकी, सुनील जैन, अनिरुद्ध राजावत, काव्यांश जोशी एवं अर्चना जोशी का विशेष सहयोग रहा।
कल शाम 7:00 बजे किशोर सभागृह, सिविल लाइन में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें मेधावी सम्मान, मौन सेवा भावी सम्मान, युवा प्रतिभा सम्मान एवं खंडवा गौरव सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!