
पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा पुलिस लाइन का भ्रमण एवं निरीक्षण
पुलिसकर्मियों की सुविधाओं एवं कल्याण को प्राथमिकता

खंडवा। पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन द्वारा पुलिस लाइन का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन स्थित महिला एवं पुरुष बैरक, खेल-कूद सुविधाओं, खेल मैदान तथा आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं आवश्यक संसाधनों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने पुलिस लाइन में सुविधाओं के बेहतर संचालन, आवश्यक संसाधनों के उन्नयन तथा पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर कार्य एवं आवासीय वातावरण सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों के कल्याण, स्वास्थ्य, खेलकूद एवं सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार करने पर जोर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने कहा कि “पुलिसकर्मियों का बेहतर कार्य वातावरण, बेहतर पुलिसिंग की मजबूत नींव है।” पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं एवं सकारात्मक कार्य वातावरण उपलब्ध कराने से उनके मनोबल में वृद्धि होती है और वे अधिक प्रभावी ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे।
पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।












