ताज़ा ख़बरें

जेसीआई खंडवा के आयोजन में प्रतिभागियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

खास खबर

जेसीआई खंडवा के आयोजन में प्रतिभागियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

गायन, वादन, नृत्य और कविता से सजा कार्यक्रम; स्वास्थ्य शिविर में विधायक ने भी कराई जांच

खंडवा। जेसीआई खंडवा द्वारा जेसी सप्ताह के अंतर्गत मध्य प्रदेश स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग शहरों से आए प्रतिभागियों ने गायन, वाद्य यंत्र, विभिन्न प्रकार के नृत्य एवं कविता की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में ग्वालियर, बुरहानपुर और खरगोन सहित विभिन्न स्थानों से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। परफॉर्मिंग आर्ट एसोसिएशन के जिन प्रकाश माली ने बताया कि प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दीं। इस आयोजन के बाद राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम 26, 27 एवं 28 अक्टूबर को कटरा में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सुजाता मोरे एवं मोनिका श्रीवास्तव ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि संचालन जेसी मनन सोनी ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रजनीकांत ठाकुर रहे। जेसीआई खंडवा के अध्यक्ष जेसी मनन सोनी, सचिव जेसी अनुज खंडेलवाल, सप्ताह संयोजक जेसी प्रिंस जिंदल एवं सप्ताह सह-संयोजक जेसी यथार्थ भंसाली ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम संयोजक जेसी अनिरुद्ध सिंह राजावत रहे।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जेसी अनिल बाहेती, जेसी नागेश वालंजकर, जेसी विकास मित्तल, जेसी ज्योति वालंजकर सहित जेसी देवराज महोबिया, जेसी शिवम अग्रवाल, जेसी जतीन हिंगोरानी एवं जेसी प्रेरित जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

पूर्व अध्यक्ष जेसी अनिल बाहेती ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से खंडवा के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने, सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। ऐसे मंच बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

स्वास्थ्य शिविर में विधायक ने भी कराई जांच

जेसी सप्ताह के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों के दांतों, आंखों एवं सामान्य स्वास्थ्य की जांच चिकित्सकों द्वारा की गई। इस दौरान विधायक महोदय ने स्वयं भी अपनी स्वास्थ्य जांच कराई और बच्चों से संवाद कर उन्हें स्वस्थ रहने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

बालिकाओं के लिए निशुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

जेसी सप्ताह के दौरान बालिकाओं के लिए निशुल्क लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की पहल भी की गई। बालिकाओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!