ताज़ा ख़बरें

*थाना प्रभारी के निलंबन की मांग, मुख्यमंत्री और डीजीपी को भेजे मेल-ट्वीट*

खास खबर

*थाना प्रभारी के निलंबन की मांग, मुख्यमंत्री और डीजीपी को भेजे मेल-ट्वीट*

खंडवा।सद्भावना मंच सदस्यों ने निम्बोला थाना प्रभारी राहुल कांबले को निलंबित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक, भोपाल को मेल और ट्वीट भेजे।
सद्भावना मंच के संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि खंडवा के व्यवसायी एवं समाजसेवी के साथ कथित रूप से बुरी तरह मारपीट करने वाले निम्बोला थाना प्रभारी को अब तक निलंबित नहीं किया जाना आश्चर्यजनक है। उन्होंने कहा कि एक व्यवसायी एवं समाजसेवी के साथ अपराधियों जैसा अमानवीय व्यवहार किया जाना क्षोभजनक है।
श्री जैन ने बताया कि सद्भावना मंच द्वारा पूर्व में भी पुलिस अधीक्षक, बुरहानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, खरगोन से थाना प्रभारी के निलंबन की मांग की गई थी। इस संबंध में खंडवा पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बावजूद थाना प्रभारी को केवल लाइन अटैच किया जाना मामले को ठंडे बस्ते में डालने जैसा है।
सद्भावना मंच ने मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक से मामले में निष्पक्ष जांच कराते हुए थाना प्रभारी राहुल कांबले के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई करने की मांग की है।
इस अवसर पर सद्भावना मंच के संस्थापक प्रमोद जैन,सुरेंद्र गीते,पी सी इंग्ले, ओम पिल्ले,जगदीशचंद्र चौरे, गणेश भावसार,अनूप शर्मा, योगेश गुजराती,कमल नागपाल, श्वेता हरि सखी,अशोक जैन,अशोक पारवानी,चंद्रशेखर सोनी,घनश्याम राजानी, सुभाष मीणा,महेश मूलचंदानी,अभिजीत तिवारी, रामेन्द्र गंगराड़े,एवं कैलाश पटेल आदि ने मेल और ट्वीट के माध्यम से अपनी मांग रखी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!