
### **स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का पुलिस ने किया पर्दाफाश**
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना मोघट रोड पुलिस द्वारा आनंद नगर क्षेत्र स्थित स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर प्रभावी कार्यवाही की गई।
मुखबिर सूचना की तस्दीक के दौरान स्पा सेंटर में अनैतिक कार्य के लिए राशि लिए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई।
पुलिस कार्यवाही के दौरान स्पा सेंटर के काउंटर से **03 व्यक्तियों को पकड़ा गया तथा एक कक्ष से 03 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया।** मौके की तलाशी के दौरान तस्दीक हेतु दी गई राशि तथा अनैतिक गतिविधियों से संबंधित सामग्री भी बरामद कर विधिवत जब्त की गई।
प्रकरण में पकड़े गए व्यक्तियों के विरुद्ध **अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956** के प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। रेस्क्यू की गई महिलाओं को आवश्यक वैधानिक एवं चिकित्सकीय कार्यवाही के उपरांत वन स्टॉप सेंटर भेजने की कार्यवाही की गई।
### **पुलिस की अपील एवं निर्देश**
पुलिस द्वारा जिले में संचालित स्पा सेंटर, होटल एवं अन्य स्थानों पर अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार निगरानी एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। सभी संचालकों को निर्देशित किया जाता है कि अपने प्रतिष्ठानों में किसी भी प्रकार की अनैतिक अथवा अवैधानिक गतिविधि संचालित न होने दें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालक एवं संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक
अगम जैन द्वारा गोपनीय शिकायत हेतु जारी QR CODE के माध्यम से सूचनाएं प्राप्त होने लगी हैं, जिन पर कार्यवाहियां भी सुनिश्चित की जा रही हैं। *आमजन से पुनः अपील है कि किसी भी स्थान पर अनैतिक गतिविधि अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।*










