ताज़ा ख़बरें

खंडवा-मूंदी मार्ग के उन्नयन एवं पुनर्निर्माण का ₹132.64 करोड़ का टेंडर जारी

विधायक कंचन मुकेश तनवे के लगातार प्रयासों को मिली बड़ी सफलता, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जताया आभार

खंडवा-मूंदी मार्ग के उन्नयन एवं पुनर्निर्माण का ₹132.64 करोड़ का टेंडर जारी
विधायक कंचन मुकेश तनवे के लगातार प्रयासों को मिली बड़ी सफलता, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जताया आभार
खंडवा। खंडवा विधानसभा क्षेत्र के लिए लंबे समय से महत्वपूर्ण मांग रहे खंडवा-मूंदी मार्ग (SH-70) के उन्नयन एवं पुनर्निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (MPRDC) द्वारा इस सड़क के कार्य के लिए ₹132.64 करोड़ की लागत का टेंडर जारी कर दिया गया है।
खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे द्वारा खंडवा से भोपाल के अपने लगातार दौरों के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं pwd मंत्री राकेश सिंह से मुलाकात कर खंडवा-मूंदी मार्ग के निर्माण एवं उन्नयन को लेकर लगातार पत्र एवं मांग रखी गई थी। विधायक के निरंतर प्रयासों के बाद अब इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना के लिए विधिवत टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।
जारी टेंडर के अनुसार खंडवा-मूंदी रोड (SH-70) के किलोमीटर 0+000 से किलोमीटर 31+275 तक लगभग 31.275 किलोमीटर मार्ग का दो लेन सड़क के रूप में पक्के शोल्डर सहित उन्नयन एवं पुनर्निर्माण किया जाएगा। यह कार्य EPC मोड पर कराया जाएगा तथा कार्य की पूर्णता अवधि 18 माह (वर्षा ऋतु सहित) निर्धारित की गई है।
टेंडर दस्तावेज के अनुसार ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया 22 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3:30 बजे तक चलेगी।
विधायक कंचन मुकेश तनवे ने कहा कि खंडवा-मूंदी मार्ग क्षेत्र के विकास और आवागमन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में लगातार खंडवा के विकास के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस सड़क के टेंडर जारी होने से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।
विधायक ने कहा कि आने वाले समय में सड़क, यातायात और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े अन्य कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!