उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंसीतापुर

टूटा खड़ंजा और जलभराव बना ग्रामीणों की परेशानी का कारण, आवागमन बाधित होने से विकास कार्य भी प्रभावित

सुमरावा मार्ग की स्थिति पर ग्रामीणों में आक्रोश, जिम्मेदार विभाग से जांच और मरम्मत की मांग

सीतापुर/सकरन। सकरन ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुमरावा
गाँव में रास्ते की खराब स्थिति और जगह-जगह जलभराव के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गाँव के मुख्य आवागमन वाले रास्ते पर खड़ंजा कई स्थानों से टूट चुका है, वहीं बारिश और जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण रास्ते पर पानी भरा हुआ है। इससे ग्रामीणों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

खराब रास्ते के कारण बच्चों को स्कूल जाने, बुजुर्गों को आने-जाने तथा ग्रामीणों को रोजमर्रा के जरूरी कार्यों के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार रास्ते पर जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से रास्ते की स्थिति खराब होने के बावजूद इसकी मरम्मत और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं कराई गई है।

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जब गाँव का मुख्य रास्ता ही खराब रहेगा और आवागमन सुचारु नहीं होगा, तो क्षेत्र का विकास भी प्रभावित होगा। सड़क की खराब स्थिति के कारण जरूरी सेवाओं और विकास कार्यों को भी समय पर पूरा करने में परेशानी होती है।

ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर जल्द से जल्द टूटे खड़ंजे की मरम्मत, जलनिकासी की व्यवस्था तथा रास्ते को आवागमन योग्य बनाया जाए, ताकि ग्रामीणों को इस समस्या से राहत मिल सके।

संवादाता : अनुज कुमार सुमरावा 

स्थान: ग्राम कुटीपुरवाँ, पोस्ट सुमरावाँ ब्लॉक सकरन, जनपद सीतापुर (उत्तर प्रदेश )

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!