ताज़ा ख़बरें

*सहकारी समिति में 62.78 करोड़ रुपये के गबन प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार**

खास खबर

*सहकारी समिति में 62.78 करोड़ रुपये के गबन प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार**

खंडवा//थाना किल्लौद में बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित पिपलानी में वित्तीय अनियमितता एवं शासकीय राशि की हेराफेरी संबंधी शिकायत पर प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर अनुसन्धान में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना **लोकेन्द्रसिंह ठाकुर, एसडीओपी हरसूद** द्वारा की जा रही है। प्रकरण में आरोपी समिति प्रबंधक **श्रीराम पिता भागीरथ राजपूत, निवासी गौतम नगर, खण्डवा** को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को माननीय विशेष सत्र न्यायालय, खण्डवा में पेश किया जाकर 05 दिवस की पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। रिमांड के दौरान गबन की राशि की रिकवरी, दस्तावेजों की जप्ती एवं अन्य आरोपियों की भूमिका के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

प्रकरण में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु भी कार्यवाही जारी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!