होटलों में खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच, 7 प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने के दिए निर्देश
नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे, रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
खरगौन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट. ..
09 सितंबर 2026। कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खरगोन शहर स्थित विभिन्न होटल एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने होटल संचालकों को निर्देशित किया कि खाद्य प्रतिष्ठानों में फूड हाइजीन का विशेष रूप से पालन किया जाए। खाद्य पदार्थ तैयार करने वाले क्षेत्रों की नियमित अंतराल पर साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन किया जाए। खाद्य सामग्री को निर्माण स्तर से ही स्वच्छ एवं सुरक्षित रखा जाए। साथ ही खाद्य पदार्थों को उचित तापमान पर पकाने तथा माइक्रोबियल संक्रमण से बचाव के लिए पके हुए भोजन को निर्धारित तापमान पर उचित समय तक गर्म रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने पूर्णतः पका हुआ एवं सुरक्षित भोजन ही ग्राहकों को उपलब्ध कराने के लिए भी कहा।
निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 एवं नियम 2011 के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए। नटराज होटल, बावड़ी बस स्टैंड से सोयाबीन तेल एवं बेसन, श्री गणेश होटल, बावड़ी बस स्टैंड से सोयाबीन तेल, ज्योति होटल, बिस्टान नाका से पोहा एवं बेसन तथा राधे श्री कचोरी होटल, बस स्टैंड से सोयाबीन तेल का नमूना लिया गया।
इसी प्रकार शिवम होटल, बस स्टैंड से पोहा, नटराज कैफे हाउस, बस स्टैंड से सोयाबीन तेल तथा शिवम संगम होटल, बस स्टैंड से मैदा एवं बेसन के नमूने संग्रहित किए गए।
सभी संग्रहित नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 एवं नियम 2011 के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि आगामी समय में भी खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
इस कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री एच.एल. आवस्या तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आर.आर. सोलंकी एवं श्री एन.एस. सोलंकी उपस्थित रहे।
आपदा मित्र बनेगा संकट की घडी में मदद का भरोसेमंद हाथ सात दिवसीय प्रशिक्षण में 120 स्वयंसेवकों ने सिखी आपदा प्रबंधन एवं बचाव की तकनीकी
13 minutes ago
यातायात नियमों के उल्लंघन पर 22 वाहनों के चालान 7,900 रूपये समन शुल्क वसूला डिंडोरी,09 सितंबर 2026
13 minutes ago
मिशन बेंच मार्क के तहत सेवानिवृत शिक्षक राजेन्द्र भावसार ने विधालय को भेंट किये चार जोड़ी बेंच -डेस्क
11 hours ago
पंचायत उपनिर्वाचन 2026 सभा रैली एवं लाउडस्पीकर के लिए अनुमति अनिवार्य
11 hours ago
पंचायत उपनिर्वाचन 2026 संबंधित क्षेत्रों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू
11 hours ago
मां मुझे प्रणाम योजना के तहत युवाओं को मिलेगी सीमाओं की अनुभव यात्रा
11 hours ago
कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई, कलेक्टर ने सुनी 82 आवेदकों की समस्याएं
1 day ago
क्रषि उपज मंडी खरगोन में नवीन कपास सीजन का शुभारंभ
1 day ago
क्रषि उपज मंडी खरगोन में नवीन कपास सीजन का शुभारंभ
2 days ago
सीधी जिले के चुरहट तहसील में पद के दुरुपयोग और कथित वसूली के आरोप, की वरिष्ठ अधिकारी उच्चस्तरीय जांच कर की दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का पहल करेंगे क्या?