खरगोनमध्यप्रदेश

संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिये विधार्थियो को किया। जागरूक

खरगोन हलचल. ...अनिल बिलवे रिपोर्टर खरगोन

संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक

जंक फूड से दूरी, पौष्टिक आहार और नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने का दिया संदेश

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन में Life Style Day पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 अनिल बिलवे रिपोर्टर खरगोन

खरगोन 09 सितंबर 2026।
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खरगोन में विद्यार्थियों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्वस्थ जीवनशैली तथा खान-पान की अच्छी आदतों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से Life Style Day – “Eat Right, Better Life” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खरगोन द्वारा तथा प्रायोजन 36 MP Battalion NCC, Khandwa के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम में एल्यूमनाई NCC श्री संजय कोचक मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वस्थ जीवन के लिए उचित एवं संतुलित आहार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।

श्री कोचक ने कहा कि वर्तमान समय में अनियमित खान-पान, जंक फूड का अधिक सेवन तथा शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण अनेक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं संतुलित भोजन लेने, पर्याप्त मात्रा में जल का सेवन करने, नियमित व्यायाम करने तथा अनुशासित दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए सही खान-पान एवं बेहतर जीवनशैली अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि वे अपने दैनिक जीवन में स्वास्थ्यवर्धक आदतों को अपनाने के साथ-साथ परिवार एवं समाज में भी स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाएं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा स्वस्थ जीवनशैली और बेहतर खान-पान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!