
वृंदावन के कथावाचक पुनीत कृष्ण जी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा 6 सितंबर से प्रारंभ।
खंडवा। दादा जी की पावन नगरी में माधव भादो मास में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 6 से 12 सितंबर अग्रवाल धर्मशाला,घंटाघर चौक खंडवा में किया जा रहा है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि वृंदावन से पधारे कथा वाचक परमपूज्य श्री पुनीत कृष्ण जी महाराज के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से प्रभु इच्छा तक कथा का वाचन होगा।
कथा के मुख्य यजमान तायल परिवार की और से सभी धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं एवं इष्ट-मित्रों को सपरिवार इस दिव्य एवं मंगलमय आयोजन में आमंत्रित किया गया है। श्रीमद् भागवत कथा महापुराण के पावन श्रवण से जीवन में भक्ति, ज्ञान एवं संस्कारों का प्रकाश होता है।
सभी श्रोता कथा श्रवण कर अपने जीवन को सार्थक करें तथा श्री राधा-कृष्ण एवं ठाकुर जी की कृपा के भागी बनें। आपकी गरिमामयी उपस्थिति हमारे परिवार के लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद होगी।









