हर घर तिरंगा अंतर्गत आज देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक संध्या का होगा आयोजन।
खंडवा। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 13 अगस्त गुरुवार को सायं 7:00 बजे नगर निगम कार्यालय सभागृह, खंडवा में देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया की देशभक्ति से ओत-प्रोत संध्या में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां आयोजित होंगी।








