*हांडीकुंडी में नदी के तेज बहाव में फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए मुकेश तनवे तीन घंटे से मौके पर डटे प्रशासन को तत्काल कराया अलर्ट, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा; जरूरत पड़ी तो हेलीकॉप्टर की भी ली जाएगी मदद*
खण्डवा//
खंडवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हांडीकुंडी पिकनिक स्पॉट पर नदी के तेज बहाव में तीन से चार लोगों के फंसने की सूचना मिलते ही खंडवा विधायक प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश तनवे बिना विलंब किए अपनी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराने के लिए जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया।
तनवे ने कलेक्टर, पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर रेस्क्यू टीम को तत्काल मौके पर भेजने का आग्रह किया। प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई।तनवे स्वयं पिछले तीन घंटे से घटनास्थल पर मौजूद रहकर पूरे अभियान की लगातार निगरानी कर रहे हैं तथा अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए हुए हैं।
इस दौरान तनवे ने कहा कि फंसे हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है और आवश्यकता पड़ने पर हेलीकॉप्टर की सहायता भी ली जाएगी। किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर लोगों को सुरक्षित निकालने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति पिकनिक स्पॉट, नदी या उफनते नालों के समीप जाने का जोखिम न उठाए तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। जहां मेरी जरूरत हो वहां मुझे तत्काल बताएं।









