
इनर व्हील क्लब ऑफ खंडवा स्पार्कल ने विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
खंडवा। पीएम श्री सूरजकुंड विद्यालय में आज इनर व्हील क्लब स्पार्कल द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक प्रेरणादायी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की अध्यक्ष श्रीमती मोनिका शर्मा एवं सचिव श्रीमती सुदीपा पाराशर के नेतृत्व में हुआ। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया की कार्यशाला में विद्यार्थियों को सीड बॉल निर्माण तथा वृक्षारोपण का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने एवं प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यालय की इको क्लब की छात्राओं ने पूरे उत्साह एवं रुचि के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया। सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर क्लब की पूर्व अध्यक्ष संगीता जैन, मोना गुप्ता, अनीता सिंह, प्रमिला शर्मा एवं नूतन शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। वृक्ष मित्र रिंकू राठौर ने विद्यार्थियों को सीड बॉल निर्माण की गतिविधि से अवगत कराया, जबकि सुदीपा पाराशर ने इको ब्रिक्स की उपयोगिता एवं पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका से विद्यार्थियों को अवगत कराया।
विद्यालय के प्राचार्य संजय निम्बोरकर ने इनर व्हील क्लब स्पार्कल द्वारा किए जा रहे पर्यावरण संरक्षण के कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की शिक्षिका संगीता जी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।












