ताज़ा ख़बरें

*थाना नर्मदानगर पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही कर अवैध गौवंश क्रूरता पूर्वक परिवहन करते आरोपी को किया गिरफ्तार*

खास खबर

*थाना नर्मदानगर पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही कर अवैध गौवंश क्रूरता पूर्वक परिवहन करते आरोपी को किया गिरफ्तार*

*आरोपी के कब्जे से तीन नग बैल एवं पिकअप वाहन किया जप्त।*

जिला-खंडवाखंडवा पुलिस द्वारा लगातार तत्परता पूर्वक अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने अवैध गतिविधी मे संलिप्त आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कि जा रही है।

इस कड़ी मे थाना नर्मदानगर पुलिस टीम द्वारा अवैध रूप से गौवंश परिवहन करते हुए करते हुए आरोपी शेखर उर्फ कालू अस्तरे पिता राकेश जाति भीलाला उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम बीजापुर के कब्जे से तीन नग बैल व पिकअप वाहन जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया।

घटना का विवरण:- थाना नर्मदा नगर पुलिस द्वारा दिनाँक 05.07.2026 को मुखबिर सूचन पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए पिक अप वाहन क्रं MP-12-ZF 6828 में गौवंश (तीन नग बैल) का वध करने हेतु क्रूरतापूर्वक भर कर ले जाने वाले आरोपी शेखर उर्फ कालू अस्तरे पिता राकेश जाति भीलाला उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम बीजापुर के कब्जे से उक्त पिकअप वाहन एवं गौवंश जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध अप क्रं 145/26 धारा 4,6,9 गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 एवं 11 (घ) पशु क्रूरता अधिनियम का पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया माननीय न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त कर जिला जेल खंडवा में दाखिल किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!