ताज़ा ख़बरें

विधायक कंचन मुकेश तनवे ने पंडित श्याम प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य पर चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए

खास खबर

खंडवा//आज विधायक कंचन मुकेश तनवे ने पंडित श्याम प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य मे, अपनी विधानसभा क्षेत्र खंडवा 177 के, ग्राम नहाल्दा में , पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की फोटो पर, बूथ क्रमांक 83 पर, बूथ अध्यक्ष संदीप मीणा के निवास पर, कार्यकर्ताओं के साथ उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर विधायक कंचन मुकेश तनवे जी ने कहा की हम सब को मिलकर इस महान व्यक्तित्व को, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के राष्ट्रवाद, अखंड भारत और राष्ट्रसेवा के आदर्शों का स्मरण करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प को और सुदृढ़ और सशक्त बना कर काम मे लग जाना है।
राष्ट्र प्रथम की उनकी प्रेरणा हम सभी के लिए सदैव पथप्रदर्शक रहेगी। हमारे रोज के काम मे उनकी इस प्रेरणा का भाव होना चाहिए ।उनके साथ हरीश कोटवाले, दीपक राठौड़ दुर्गेश शर्मा भी मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!